आखिर तलाक के 11 साल बाद दीया ने अपना दर्द साझा कर ही लिया

मुंबई,अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात नहीं करने वाली बालीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साहिल सांगा के साथ अपने तलाक को लेकर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल दौर में उन्होंने खुद को कैसे संभाला और ये भी बताया कि शादी के बाद उनके एक्स-हसबैंड से रिश्ते कैसे हैं। उन्होंने अपने तलाक के फेज को गरिमा के साथ दुनिया के सामने रखा। दीया मिर्जा ने अपने पति साहिल सांगा के साथ शादी के 11 साल बात तलाक लिया था। वहीं इस तलाक की एनाउंसमेंट उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए की थी। उन्होंने ये भी साफ किया था कि वो इसे लेकर किसी तरह की रयूमर्स नहीं चाहतीं। दीया मिर्जा ने जिस सहजता से अपने तलाक को दुनिया से सामने रखा वैसा करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। यूं तो दीया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना कम ही पसंद करती हैं, लेकिन हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने तलाक को लेकर कई बातें शेयर कीं। इस इंटरव्यू में साहिल सांगा से अलगाव का जिक्र करते हुए सवाल किया गया कि भले ही आपके चहरे पर मुस्कान दिखती है लेकिन एक दर्द है जो आप दुनिया को दिखाना नहीं चाहती हैं। इस पर दीया कहती हैं कि ‘हां, शायद ये मेरी सर्वाइवल स्किल्स हैं जो मैंने जीवन में अनुभवों से सीखी हैं। पर्सनल दर्द से डील करने के लिए मेरे अपने तरीके हैं। मैं एक बहुत अनुशासित लाइफ स्टाइल फॉलो करती हूं, हेल्दी खान, सही समय की नींद लेना, योगा-मेडीटेशन करना। सबसे बड़ी बात की कुछ ऐसा करना जो प्रोडक्टिव हो और आपको खुशी भी दे’। दीया ने अपने तलाक के फेज को ‘जिंदगी बदल कर रख देने वाला’ अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि साहिल और मेरे बीच में एक ग्रेसफुल, सिंपल और रिस्पेक्टफुल आपसी समझ है कि हम किस दौर से गुजर रहे हैं। जो इसे काफी आसान बना देता है’। दीया और साहिल ने एक प्रोडक्शन बैनर बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट साथ में शुरू किया था। इसे लेकर उन्होंने बताया कि ‘मैंने अपनी कंपनी अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और साहिल बोर्न फ्री एंटरटेनमेंट को संभाल सकता है’। मालूम हो कि बॉलीवुड में हमेशा ही बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी देखने-सुनने को मिल जाती है। रिश्ते टूटने का दर्द सभी के लिए मुश्किल होता है, लेकिन कई सेलेब्रिटीज उसे सीक्रेट रखने में ही विश्वास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *