मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रह रहे 102 लोगों में 52 कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रह रहे102 लोगों में 52 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि इनमें से कई लोग पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें कई विदेशी भी शामिल हैं। चांदनी महल इलाका भी दिल्ली के 33 हॉटस्पॉट में शामिल है। पुलिस के मुताबिक, बीते पांच दिनों में सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद सरकार एजेंसियों ने 13 मस्जिदों में रहने वाले इन 102 जमातियों का पता लगाया। प्रारंभिक जांच में 52 लोग पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों ने चांदनी महल इलाके को सैनिटाइज कराया और पूरे इलाके को सील कर दिया है। चांदनी महल में इससे पहले तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। पूरे इलाके में किसी को भी आवाजाही की इजाजत नहीं है। सभी जरूरी चीजें उन तक पहुंचाई जा रही हैं। मरकज में कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद छानबीन हुई तो पुरानी दिल्ली इलाके में चांदनी महल में 185 देसी और विदेशी जमातियों के अलग-अलग मस्जिदों में छिपे होने का पता। इनमें 138 विदेशी और 47 देसी जमाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *