फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘बागी 3’ को दोबारा सिनेमा घरों में नहीं किया जायेगा रिलीज

मुंबई,कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए फिल्‍म ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘बागी 3’ को अब दोबारा रिलीज नहीं किया जायेगा। बता दें कि फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का इरफान के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि लंबे समय बाद इरफान बड़े पर्दे पर फिल्म से वापसी कर रहे थे। इसके अलावा टाइगर की ‘बागी 3’ का भी फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मगर, इन दोनों ही फिल्मों के मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि ये दोबारा सिनेमा घरों में रिलीज नहीं होंगी। बता दें कि ‘अंग्रेजी मीडियम’ 13 मार्च को रिलीज हुई थी और इसके एक हफ्ते बाद ही सरकार के आदेशों के बाद सिनेमाघरों को कोरोना वायरस के डर से बंद कर दिया गया। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा। दूसरी तरफ ‘बागी 3’ इससे एक हफ्ते पहले 6 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म अच्छी कमाई कर रही थी और ऐसी उम्मीद थी कि यह कमाई में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी लेकिन इससे पहले ही सिनेमाघर बंद हो गए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 92 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *