लखनऊ में दो साल के बच्चे में कोरोना का संक्रमण, बच्चे और मां को आइसोलेट किया गया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चे को इलाज के लिए केजीएमयू रेफर किया गया है। सीएमओ ने केजीएमयू में बच्चे का इलाज करने की बात कही है। बता दें कि बच्चे की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जो हाल ही में स्वस्थ्य होकर घर लौटी है। अब बच्चे के साथ उसे भी आइसोलेट किया गया है। परिवार में सबसे पहले बच्चे के दादा-दादी संक्रमित पाए गए थे। इन दोनों के बाद बहू भी संक्रमित पाई गई। जिसे इलाज के लिए आइसोलेट किया गया। ठीक होने के बाद महिला यानी बच्चे की मां घर लौटी थी। अब महिला का 2 साल बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। एक ही परिवार में 4 लोगों में कोरोना संक्रमित पाए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
इससे पहले केजीएमयू में सोमवार को 18 नए केसों की पुष्टि हुई जो लखनऊ समेत अलग अलग जिलों से सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा सीतापुर 8, लखनऊ 6, आगरा 2 जबकि कोशांबी और प्रयागराज से 1-1 मामले सामने आए। अब लखनऊ में 2 साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। जिसकी वजह से लखनऊ में आज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जबकि प्रदेश में कुल संख्या 298 पहुंच गई है। प्रदेश में तब्लीगी जमात की बात करें तो इनके अबतक कुल 138 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सा सेवा निदेशालय की ओर से रविवार शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 अब तक 278 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *