भोपाल में लंदन से आया युवक कोरोनाग्रस्त, नीमच से रेफर युवक की एम्स में मौत, MP में अब 65 संक्रमित

भोपाल, राजधानी में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला है। अवधपुरी निवासी 26 साल का ये युवक कुछ दिन पहले लंदन से दिल्ली आया और फिर मुंबई और इंदौर भी गया था। बाइक से वापस भोपाल आया था। यहां हालत बिगडऩे पर उसने भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। बाद में उसे एम्स में भर्ती कराया गया। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव 4 हो गए हैं। वहीं, एक दिन पहले नीमच से इलाज के लिए भोपाल के एम्स में भर्ती किए गए एक कोरोना संदिग्ध मरीज की सोमवार देर रात मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया भोपाल का कोरोना पॉजिटिव युवक 20 मार्च को लंदन से दिल्ली आया। वहां से मुंबई गया। फिर इंदौर आया। वहां उसको क्वारैंटाइन किया गया, लेकिन युवक इंदौर से भाग निकला और बाइक से छुपते हुए गांव के रास्ते से भोपाल आया। भोपाल में जेके अस्पताल में सोमवार को आकर भर्ती हुआ था। इसकी स्थिति बिगडऩे पर एम्स में एडमिट किया गया। निजी अस्पताल में उसके संपर्क में आए डॉक्टर और स्टाफ की पहचान की जा रही है। युवक के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। युवक इस समय एम्स में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *