कोरोना से बचने की दवाई का सुष्मिता सेन ने जानिये कैसे किया प्रदर्शन

मुंबई,कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दवाई की खोज कर ली हैं। दरअसल,लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स कई विडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी कर कोविड-19 की दवा बताई है। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने एक दवाई की शीशी शेयर की है, जिस पर लिखा कि स्टे एट होम। इसका मतलब यही है कि सुष्मिता सेन भी सभी को यही हिदायत दे रही हैं कि सभी घर में ही रहे। उन्होंने लिखा कि अब जब हम सभी घर पर हैं तो कृपया बिना डॉक्टर से जांच कराए स्वयं दवा न लें। ये जानकारी आपको और आपके परिवारों को जागरूक करने के लिए है। किसी भी दवाई को लेने से पहले डॉक्टर की परामर्श जरूर लें और उसी दवाई के सेवन करें जो डाक्टर बताए। इसके साथ ही सुष्मिता सेन ने वीना लेबोरेटरी की स्टडी की कई बातों को सामने रखा हैं और कहा कि जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनके शरीर में आईबोप्रोफेन की मात्रा पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *