एमपी में मजदूरों के खाते में ट्रांसफर हुए 88.50 करोड़, हर श्रमिक के खाते में आएंगे 1000 रूपए

भोपाल, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्माण श्रमिकों के खाते में सोमवार को रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक सभी श्रमिकों के खाते में पैसे आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि मेरे पंजीकृत निर्माण श्रमिक भाइयों-बहनों, आज कोविड-19 संकट से हम लड़ रहे हैं लेकिन संकट के समय सरकार आपके साथ खड़ी है। आज ही मैंने सिंगल क्लिक से 8.85 लाख श्रमिकों के खातों में रु 88.50 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। मंगलवार तक यह राशि आपके खातों में आ जाएगी।
दरअसल, 25 मार्च को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर सूबे के तमाम आला अधिकारियों से संवाद किया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दो माह का एडवांस भुगतान करने और प्रदेश में प्रति मजदूर को 1000 रुपए की सहायता देने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *