राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को हटाया गया, सभाजीत यादव भी नपे

भोपाल, प्रदेश में सरकार बदलते ही ब्यावरा थप्पड़ कांड का वही परिणाम आया जिसका कयास लगाया जा रहा था। मंगलवार को कलेक्टर निधि निवेदिता का स्थानांतरण करते हुए उनके स्थान पर वित्त विभाग के उप सचिव नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा थप्पड़ कांड के बाद ब्यावरा में कहा था, कलेक्टर मेडम सरकार आती जाति रहती है, आप ध्यान रखे किसी को प्रताड़ित न करे यही कारण है कि सरकार बदलते ही कलेक्टर भी बदल गए। आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा सभाजीत यादव को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उप सचिव, वित्त नीरज कुमार सिंह को कलेक्टर, जिला राजगढ़ और राजगढ़ की वर्तमान कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अर्पित वर्मा को आयुक्त, नगरपालिका निगम, रीवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *