SC परिसर में नहीं आ सकेगा कोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई

नई दिल्ली, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की दहशत अब लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह तक देशभर में मरीजों की संख्या 429 हो गई, जिसमें से 8 की मौत हो चुकी है। कोरोना का असर अब देश की सर्वोच्च अदालत की सुनवाई पर पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट में सभी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा होगी। सुप्रीम कोर्ट परिसर में किसी को भी आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सोमवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोवड़े ने कहा कि कोरोना के कारण अब सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। यह कैसा होगा इसके उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट ऐलान करेगा कि आपको वीडियो कॉल के लिए क्या करना होगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में प्रवेश को रोक दिया गया है।
सुनवाई के दौरान सीजेआई एसए बोवडे ने कहा कि वकीलों को अपना चैंबर बंद करना होगा। उनको कल शाम तक का समय दिया जाता है कि वह अपना फाइल निकाल लें। इसके बाद चैंबर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। हफ्ते भर बाद फिर से समीक्षा की जाएगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से चार हफ्तों में खत्म होने वाले केसों की तारीख चार हफ्ते तक बढ़ाने की अपील की है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि जरूरी सुनवाई होगी, लेकिन पर्सन हीयरिंग नहीं होगी। अर्जेंट हीयरिंग के दौरान भी जस्टिस कोर्ट नहीं आएंगे और मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *