एमपी के सियासी संकट पर SC ने जारी किया सरकार को नोटिस कल फिर सुनवाई

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश में सत्ता की खींचतान चरम पर पहुंचने के बाद विपक्ष की जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार और विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है और सबेरे साढ़े दस तक जबाब माँगा है। अब शिवराज सहित 9 अन्य विधायकों की याचिका पर बुधवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी। भाजपा नेताओं को तरफ से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा, जैसा कि पता है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से फ्लोर टेस्ट की मांग हुई थी। भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर की थी। भाजपा ने उम्मीद जताई थी कि कर्नाटक की कहानी मध्य प्रदेश में दोहराई जाएगी। फ्लोर टेस्ट को लेकर सोमवार को भोपाल में सुबह से रात तक काफी गहमागहमी रही। सुबह विधानसभा की कार्यवाही राज्यपाल के भाषण से हुई, राज्यपाल ने एक मिनट में भाषण दिया और चल दिए। इसके बाद स्पीकर ने 26 मार्च तक कोरोना के नाम पर विधानसभा स्थगित कर दी। इसके बाद भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। साथ ही सभी 106 भाजपा विधायकों की राजभवन में परेड कराई। शाम होते-होते राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने को कहा और रात होते-होते कमलनाथ राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *