क्लिंटन ने मोनिका लेंविस्की के साथ अफेयर काम से होने तनाव को कम करने के लिए किया

वाशिंगटन,अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहली बार मोनिका लेविंस्की के साथ अपने प्रेम संबंधों पर खुलकर अपनी बात रखी है। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया है कि मोनिका लेंविस्की के साथ अफेयर उन्होंने अपना तनाव कम करने के लिए किया था। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ह्वाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के बीच अफेयर की चर्चा ने उस दौर में सनसनी मचा दी थी।
इस स्कैंडल की वजह से क्लिंटन की काफी बदनामी हुई थी। उन्होंने पहली बार उस स्कैंडल के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने बताया कि उनके मोनिका के साथ प्रेम संबंध थे, क्योंकि उस वक्त ऑफिस के काम की वजह से वह काफी तनाव में रहते थे। क्लिंटन ने बताया कि जब वह पहली बार मोनिका लेंविस्की से मिले, उस वक्त वह भयानक तनाव से गुजर रहे थे। उस समय वह एक बॉक्सर की तरह महसूस कर रहे थे, जो 30 राउंड की मुक्केबाजी के बाद पस्त हो गया हो। उस दौरान मोनिका लेंविस्की ने कुछ देर के लिए उनके दिलो-दिमाग को शांत कर दिया।
बिल क्लिंटन का यह इंटरव्यू जल्दी ही प्रसारित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में उन्होंने मोनिका लेंविस्की से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा इस घटना के बाद उसकी पूरी जिंदगी इसी अफेयर से तौली जाने लगी। उन्होंने कहा कई बार चीजें नॉर्मल नहीं हो पातीं। आपको फैसला करना होता है कि आप कैसे नॉर्मल रहते हैं। उन्होंने मोनिका लेंविस्की को सलाह दी कि उन्हें मूव ऑन कर जाना चाहिए। बिल क्लिंटन ने कहा है कि इस अफेयर के पब्लिक में आ जाने के बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया था।
बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन टूट गई थीं। स्कैंडल के पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि दोनों को मैरिज काउंसलिंग करवानी पड़ी थी। क्लिटंन ने बताया कि वो दर्दनाक पल थे। बिल क्लिंटन के इस स्कैंडल की वजह से 1998 में उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ा था। लेकिन वह इससे बच गए। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति का अपना दूसरा टर्म भी पूरा किया। इसके पहले उन्होंने मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर 2018 में अपनी बात रखी थी।
उस वक्त उन्होंने लेविंस्की से माफी मांगने से इनकार कर दिया था। इस बार उन्होंने अपने इंटरव्यू में विस्तार से अपने संबंधों की जानकारी दी है। 1998 में बिल क्लिटंन, अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के सामने मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अफेयर की बात पर मुकर गए थे। उस समय हिलेरी ने उनकी बात पर भरोसा भी कर लिया था। क्लिंटन ने इंटरव्यू मे कहा कि मैं हिलेरी के पास गया। उनके पास बेड पर करीब आकर बैठा। मैंने उन्हें वो सब बताया जो वास्तव में हुआ था। यह भी कि यह सब कैसे हुआ। यह बेहद अफसोसजनक था। हम एक बुरे दौर से गुजर रहे थे। मैंने कहा कि मैं अपने बचाव में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैंने जो किया है वो माफी योग्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *