सोनभद्र, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद-अमलोरी रेल मार्ग पर रविवार की सुबह 4ः30 बजे गेट नम्बर-26 पर दो मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे दोनों के चालक सहित तीन लोग की मौत हो गई है। हादसे के करीब 5ः30 घंटे बाद 10ः15 बजे बचाव कार्य शुरू हुआ।
रविवार की सुबह मनदीप कुमार चंद्रवंशी मालगाड़ी को लेकर अमलोरी की तरफ से बीजपुर रिहंद रजा रहे थे। जब वह गेट नम्बर 26 के पास सुबह 4ः30 बजे पहुंचे तभी उसी ट्रैक पर सामने से एक अन्य खाली मालगाड़ी तेज गति से आई और उनकी मालगाड़ी से सीधे टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार इस टक्कर से खाली मालगाड़ी की वैगन सामने वाली ट्रेन के इंजन पर चढ़ गई। मौके पर बचाव कार्य का इंतजार कर रहे चालक मनदीप कुमार चंद्रवंशी के भाई संतोष कुमार ने बताया कि सुबह 6ः30 उन्हें उनके मित्र रेल कर्मी बजरंगी ने घटना के बारे में जानकारी दी तो वह ओबरा से आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। बताया कि सुबह 9ः30 बजे बचाव कार्य के नाम पर सिर्फ एक जेसीबी ही पहुंची है। हालांकि 10ः15 बजे तक बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में राम लक्षण वैश्य (30) निवासी चरगोणा (मध्य प्रदेश), राशिद (65) निवासी चुनार (मिर्जापुर, यूपी) तथा मंदीप कुमार चंद्रवंशी (30), निवासी ओबरा (सोनभद्र, यूपी) की मृत्यु हो गयी।
सोनभद्र में रिहंद-अमलोरी रेल मार्ग पर दो मालगाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत