कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगी रंगोली चंदेल

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल के घर जल्द ही ‎किलकारी गूंजने वाली हैं। दरअसल, रंगोली चंदेल ने खुशखबरी दी है। जल्द ही वो भी अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर दी है। रंगोली ने ट्विटर पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा ‎कि मेरा एक बच्चा है, फिर भी मैं और मेरे पति एक बच्ची को गोद लेना चाहते हैं। मैं कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगी, बजाय सरोगेसी के. इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से ही इस दुनिया में हैं और उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पैरेंट बनना चाहते हैं।” रंगोली ने आगे लिखा ‎कि “मेरी बहन ने हमें प्रेरित किया है। अजय और मैंने सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली हैं। कुछ ही महीनों में हमारे घर नन्ही परी आने वाली है, जिसका नाम कंगना ने “गंगा” रखना तय किया है। खुशकिस्मत हूं कि मैं एक बेटी को घर दिलाने के काबिल हूं।” बता दें ‎कि रंगोली का एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है और कंगना अपनी बहन के बेटे के काफी करीब हैं। कंगना और पृथ्वी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं। बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ​शिल्पा शेट्टी का एक बेटी की मां बनने की खबर दी थी, ‎जिसने सभी को हैरान कर दिया था। शिल्पा शेट्टी की ये बेटी एक सरोगेट चाइल्ड है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा ‎कि “ओम श्री गणेशाय नम:, हमारी दुआओं का आज इस चमत्कार के जरिए जवाब मिला है। हम दिल से ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। समीशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *