मुंबई,अभिनेत्री एंजेला क्रिसलिनजकी ने अपनी नई फिल्म “तौबा तेरा जलवा” की शूटिंग शुरू कर दी हैं। हालांकि इस फिल्म में एंजेला के साथ अमिषा पटेल, जतिन खुराना और राजेश शर्मा भी हैं। यह आकाशादित्य लामा द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस बारे में एंजेला ने कहा कि “इस फिल्म की शूटिंग में काफी मजा आ रहा है। फिल्म की कहानी सुनने के बाद ही मैंने इसके लिए हामी भर दी। यह किसी भी कलाकार के लिए एक सपनों का चरित्र है और यह किरदार मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें मैं ग्लैमरस अवतार में नहीं दिखूंगी। चाहे वह विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म “1921” की बात हो या पुरी जगन्नाध की फिल्म ‘रोग’ हो, मैंने केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाया है।” इसके बाद उन्होंने “तौबा तेरा जलवा” के बारे में कहा कि “यह बॉलीवुड में मेरा डेब्यू है, ऐसा इसलिए क्योंकि “1921” में मैंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और इस फिल्म में मैं अमिषा पटेल के साथ एक सकारात्मक भूमिका में नजर आऊंगी। फिल्म में अपने किरदार के लिए मैंने पांच किलो तक वजन बढ़ाया है।” उन्होंने आगे कहा कि “मैं इसमें गाजियाबाद में रहने वाली एक साधारण सी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जिसे टीवी देखना बहुत पसंद है, जिसके पास कोई ड्रेसिंग सेंस नहीं है। इससे ज्यादा मैं अपने किरदार के बारे में और नहीं बता सकती।”
“तौबा तेरा जलवा” की शूटिंग शुरू, एंजेला क्रिसलिनजकी की है मुख्य भूमिका