मुंबई, इन दिनों बॉलिवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी हाल ही में प्रदर्शनित फिल्म ‘पंगा’ की सफलता को इंजॉय कर रही हैं। फिल्म में कंगना की परफॉर्मेंस को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने पसंद किया है। कंगना उन अभिनेत्रियों में से हैं जो फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। यही वजह है कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है। बीते कुछ दिनों से देशभर में अलग-अलग जगहों पर सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसके विरोध में तमाम लोग हैं, जिनमें कुछ बॉलिवुड सिलेब्स भी शामिल हैं। वे ट्विटर पर या अपने साक्षात्कारों में इसे लेकर अपनी राय जाहिर करते हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण जब जेएनयू पहुंचीं, तो उस पर भी काफी राजनीति हुई। कई लोगों ने माना कि उसका असर एक्ट्रेस की फिल्म ‘छपाक’ की कमाई पर हुआ जो कि बॉक्स ऑफिस पर ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ से काफी पीछे रह गई।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें ऊपर की तरफ स्वरा भास्कर, दीपिका पादुकोण और तापसी पन्नू नजर आ रही हैं जबकि उनके नीचे कंगना रनौत अपने ‘मर्णिकर्णिका’ लुक में दिख रही हैं। तस्वीर पर ऊपर ‘भेड़ की हाहाकार के बदले’ लिखा है जबकि नीचे ‘शेर की एक दहाड़’ लिखा है। इस पिक्चर को अब कंगना की बहन रंगोली ने शेयर किया है। रंगोली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह वॉट्सऐप पोस्ट वायरल हो रहा है। हा हा…पूरी तरह से सहमत हूं। चिल्लर बॉलिवुड की टुकड़े गैंग के लिए देश की एक ही बेटी काफी है। जय हिंद। अब इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।
‘शेर की एक दहाड़’, रंगोली ने कंगना को बताया देश की बेटी