देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया

पटना, देश को टुकड़ों में बांट देने जैसा विवादित भाषण देने के बाद पुलिस से बचते फिर रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असम को भारत से अलग करने के भड़काऊ बयान के बाद शरजील चर्चा में आया था। बताया जा रहा है कि शरजील को पुलिस ने मंगलवार को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया है।इसके पहले उसके भाई को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दावा किया था कि शरजील जल्द ही मिल जाएगा। उसकी तलाश के लिए गठित पांच टीमों ने मुंबई, दिल्ली, पटना के कई इलाकों में छापेमारी की। वहीं दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार की कहा था, वह पुलिस के रेडार से गायब हो चुका है। चिंता है कि नेपाल न निकल गया हो। नेपाल चला गया तब उस भारत लाने में बहुत दिक्कत होगी। क्योंकि तमाम कानूनी अड़चनों से सामना करना होगा। शरजील का परिवार मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के काको का रहने वाला है। शरजील के पिता अकबर इमाम जेडीयू नेता थे। कुछ साल पहले उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे अकबर इमाम ने साल 2005 में जहानाबाद सीट से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जेडीयू की गठबंधन सहयोगी होने के नाते उस चुनाव में उन्हें बीजेपी का भी साथ मिला था। हालांकि वह आरजेडी के उम्मीदवार सच्चिदानंद राय से 3000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हारे थे।
पिता अकबर इमाम के निधन के बाद शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम ने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए जेडीयू से जुड़ा रहा। कुछ महीने पहले जेडीयू छोड़ चुका मुज्जमिल भी सीएए के विरोध में काफी सक्रिय है। वह भी पटना, जहानाबाद सहित कई जगहों पर नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल रहा और लोगों को इसके विरोध में लामबंद करने में जुटा है। मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने बयान में बताया,ऐसा नहीं है कि वह हमारी हद से दूर है। जल्दी ही वह हमारे शिकंजे में होगा। उसके संभावित अड्डों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *