राजगढ़, ब्यावरा में अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में विवाद के बाद इस मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है,बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने पहले नगरपालिका कांप्लेक्स में भारी जनसभा को संबोधित किया यहां मामला 3 दिनों से आंखों में है नेता ने कहा की संशोधित नागरिकता के कानून सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हुज्जत हो गई थी मगर तिरंगा झंडा प्रदर्शन और भारत माता की जय के नारे लगाने पर कलेक्टर द्वारा थप्पड़ मारना कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर लाठियां बरसाना कौन से कानून में लिखा है इसी मुद्दे को लेकर वे जहां कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने का आवेदन अतिरिक्त एसपी नवल सिंह सिसोदिया को सौंप कर गए भाजपा नेताओं ने कहा कि ब्यावरा राजगढ़ की घटना को लेकर कलेक्टर और एटीएम को जिम्मेवार ठहराया और राज्य सरकार से अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की दिग्गज नेताओं ने कहा कि ब्यावरा की धरना की जितनी निंदा की जाए वह कम है तकनीक के युग में यह सब जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलती है कि किसने अपराध किया भाजपा के कार्यकर्ताओं और पुलिस लाठी चार्ज करना सरकार का मानवीय चेहरा है और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए जनसभा को राजगढ़ सांसद रोडमल नागर विधायकों पूर्व विधायकों एवं जिलेवार से सभा में पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया इस दौरान पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव ने कलेक्टर निधि निवेदिता के बारे कहा कि कलेक्टर कांग्रेसियो को गो में बिठाकर दूध पिलाती है और भाजपा वाले को चा टा मरती है दिग्गज नेताओं ने सभा को दोपहर 2:45 के 40: 30 मिनट तक संबोधित किया इस दौरान शहर सहित सभा स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील किया हुआ था।
राजगढ़ में चढ़ा सियासी पारा, भाजपा ने कलेक्टर एसडीएम पर कार्रवाई करने का दिया आवेदन