जेपी नड्डा निर्विरोध चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली, देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओ वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आज नया अध्यक्ष मिल गया है। हिमाचल प्रदेश से आने वाले जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा का निर्विरोध रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नड्डा का चयन निर्विरोध हुआ है। निर्वाचन अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके बाद जेपी नड्डा अमित शाह की जगह ले रहे है। आज सुबह ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए प्रकियाएं शुरू हुई थी।
– शाह ने साढ़े पांच साल तक निभाई जिम्मेदारी
अब तक जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। मौजूदा समय में गृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी तथा कई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं ने सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नड्डा के नाम का प्रस्ताव किया।
पीएम मोदी करेंगे अभिनंदन
भाजपा मुख्यालय में नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका अभिनंदन करेंगे और फिर दोनों नेता भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा नेताओं ने जे.पी.नड्डा की ‘‘सादगी’’ की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम करेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा एक ‘‘प्रेरक’’कार्यकर्ता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *