स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध चुने गए यूपी भाजपा के अध्यक्ष

लखनऊ, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्र देव सिंह 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित ‎किए गये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था, इसलिए स्वतंत्र देव सिंह के नाम की घोषणा करता हूं। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुआ था, जबकि ठीक चार बजे समयावधि खत्म होने के बाद मंगल पांडेय ने औपचारिकता पूरी की। वहीं इस मौके पर केंद्रीय कार्यालय की तरफ से भूपेंद्र यादव को सम्मान पत्र दिया गया। हालां‎कि इससे पहले राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के मनोनयन का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ ने रखा था। बता दें ‎कि डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, रमापति राम त्रिपाठी ने सीएम के प्रस्ताव का समर्थन किया है। राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को मनोनयन का अधिकार दिया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह बहुत ही परिश्रमी और अनुभवी हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने कहा कि इनकी प्रशंसा सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने कहा कि सुनील बंसल और स्वतंत्र देव सिंह की जोड़ी 2022 के लिए काम करेगी और नजारा 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है। डिप्टी सीएम ने आगे दावा करते हुए कहा कि सीएए के मुद्दे पर पूरा देश समर्थन में खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *