शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में हजार रन पूरे किये

मुंबई, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में एक अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। धवन एकदिवसीय क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं विश्व के बल्लेबाजों में वह 32वें नंबर पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंडुलकर के 3077 रन, महेंद्र सिंह धोनी के 1660, विराट कोहली के 1727 और रोहित शर्मा के 2047 रन हैं।
धवन ने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25वीं पारी के दौरान हासिल किया। धवन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार शतक लगाये हैं।
धवन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 66 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस मैच से पहले धवन के नाम 133 एकदिवसीय में कुल 5518 रन थे, जिसमें 17 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *