बेंगलुरु,इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन 2022 तक अपने पहले स्पेस मिशन गगनयान को भेजने की तैयारियों में जुटा है। इसके साथ ही कुछ अन्य योजनाओं पर भी काम चल रहा है। इसरो चेयरमैन के. सिवन ने कहा कि हमारी योजना अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन स्थापित करने की है। भारत के पास स्पेस मिशन लॉन्च करने वाला चौथा देश बनने का मौका है और इसके लिए पायलट्स का चयन भी कर लिया गया है। अब उन्हें ट्रेनिंग दी जानी है। सिवन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस 2022 से पहले हम पहला मिशन भेजेंगे, जिसमें इंसान होंगे।
उसके बाद और मिशन भेजे जाएंगे और इसके बाद हमारा अपना स्पेस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसरो ने तीन सदस्यों वाले क्रू को ले जाने के लिए 3.7 टन का स्पेसक्राफ्ट डिजाइन किया है, लेकिन पहली फ्लाइट में सिर्फ एक अंतरिक्ष यात्री को भेजे जाने की संभावना है। सिवन ने बताया ऐस्ट्रनॉट्स को प्रशिक्षित करने के लिए और क्रू कैप्सूल में लाइफ सपॉर्ट सिस्टम बनाने के लिए रूस की मदद ली गई है। अंतरिक्षयात्री के स्पेस सूट भी रूस में सिले जाएंगे। इससे पहले भारत इस साल एक ह्यूमनॉइड भेजेगा जिसका रॉकेट इंसानों के लिहाज से बनाया जाएगा। सिवन ने बताया कि इसमें ऐसे सिस्टम होंगे जो इंसानों के हिसाब से काम करेंगे।
भारत अंतरिक्ष में स्थापित करेगा अपना स्पेस स्टेशन
![](https://www.pragamiark.com/park/wp-content/uploads/2020/01/sivan-isro.jpg)