इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने से आयुष्मान का इंकार

मुंबई,बॉलिवुड ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की अगली फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ही इम्तियाज ने स्क्रिप्ट के साथ आयुष्मान से संपर्क किया गया था। हालां‎कि आयुष्मान के अलावा कार्तिक आर्यन को भी इस भूमिका का प्रबल दावेदार मना जा रहा था। बता दें ‎कि आयुष्मान अपनी अगली फिल्मों “गुलाबो सीताबो” और “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” के बाद काम से चार महीने का ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं और इसी कारण से उन्होंने इम्तियाज के ऑफर को ठुकराया है। बता दें कि अमर सिंह चमकिला एक लोकप्रिय पंजाबी गायक, गीतकार, और संगीतकार थे। उन्होंने एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स, जवानी आने, शराब पीने, नशीली दवाओं के सेवन और समाज में पितृसत्ता के बारे में गीत लिखे थे, जिसके कारण वह काफी विवादों में रहते थे। चमकीला अपने समय में बहुत लोकप्रिय लेकिन कई लोग उनके गीतों को अश्लील और असभ्य मानते थे। सिंगर तब सिर्फ 28 साल के थे, तब पत्नी के साथ उनकी हत्या कर दी गई थी। वहीं वर्कफ्रंट पर हाल ही आयुष्मान फिल्म ‘बाला’ में नजर आए थे। अब जल्द ही आयुष्मान “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक आदमी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म “गुलाबो सीताबो” के जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए भी दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *