भापुसे अधिकारी विवेक शर्मा इंदौर और अनिल शर्मा सागर पदस्थ,9 अधिकारियों के स्थानांतर  

भोपाल, राज्य सरकार ने भापुसे के 9 अधिकारियों स्थानांतरित कर उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं.वरुण कपूर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेश, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आरएपीटीसी, इंदौर, एस.के. सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर से पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ, रेंज, भोपाल, विवेक शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर से पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन, इन्दौर, एस पी. सिंह पुलिस महानिरीक्षक, शहडोंल जोन, शहडोल, से पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मख्यालय, भोपाल, अनिल कुमार शर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज, उज्जैन से पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर, बी.एस. चौहान, उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर से पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, जबलपुर, मनोज शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक, काउण्टर इंटेलीजेंस, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, आर.आर.एस. परिहार पुलिस अधीक्षक, मण्डला से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, मनीष कपूरिया सहायक पुलिस महानिरीक्षक , प्रबंध पुलिस मुख्यालय, भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज, उज्जैन पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *