आईसीसी टी20 रैंकिंग में विराट और राहुल शीर्ष दस में जबकि गेंदबाजी में नवदीप ने लगायी छलांग

दुबई,भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की जारी ताजा ट्वंटी-20 रैंकिग में एक स्थान के लाभ के साथ ही नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं। शीर्ष दो में भारत के दो खिलाड़ी शामिल हैं। विराट के अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल छठे स्थान पर बने हुए हैं। उन्हें 26 अंकों का फायदा हुआ है और उनके कुल 760 रेटिंग अंक हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी एक पायदान ऊपर आकर 15 वें स्थान पर हैं। वहीं भारत के ही मनीष पांडे चार स्थान के लाभ के साथ ही 70वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम अब भी नंबर एक पर बने हुए हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे नवदीप सैनी लंबी छलांग लगाकर 146वें से 98वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि शार्दुल ठाकुर को 92 वां स्थान मिला है। शार्दुल ने सीरीज़ में पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह आठ स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर है। वहीं टीम रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम दो स्थानों के लाभ के साथ ही 260 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है जबकि श्रीलंका को दो अंकों का नुकसान हुआ है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद रैंकिंग में ये बदलाव आये हैं। भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-0 से जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *