नए साल पर लगा दूसरा झटका, 19 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली,रेल यात्रा महंगी करने के बाद सरकार ने लोगों को नए साल पर दूसरा झटका दिया है। नए साल में एक जनवरी 2020 से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार चौथे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 19.00 रुपए महंगा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 714.00 रुपए चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 747 रुपए है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 684.50 और 734.00 रुपए है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1241 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1308 रुपए, मुंबई में 1190 रुपए और चेन्नई में इसका दाम 1363 रुपए हो गया है।
पिछले माह इतना था दाम
दिसंबर में दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 695.00 रुपए चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 725.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 665.00 और 714.00 रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *