अगले साल भारत में कर्मचारियों और मजदूरों की 9.2 फीसदी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली, भारतीय कर्मचारियों और मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। अगले वर्ष वेतन में 10 फीसदी की वृद्धि अनुमानित है। कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फॉरकास्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में वैश्विक औसत वेतन वृद्धि के मामले में भारतीय कर्मचारी सर्वाधिक फायदे में रहेंगे। यह आंकड़ा 130 से अधिक देशों के 25,000 संगठनों […]

लंदन में भारतीय रेस्तरां पर एलर्जी वाली मूंगफली परोसने पर लगा 3,5 लाख का जुर्माना

लंदन, एक भारतीय रेस्तरां ने ड्राईफ्रूट्स से एलर्जी वाली ब्रिटेन की किशोरी को मूंगफली परोस दी, इससे किशोरी को एलर्जी हो गई। उसकी शिकायत पर भारतीय रेस्तरां पर मूंगफली परोसने के लिए 3,767 पाउंड (लगभग 3,5 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय रेस्तरां ने जिस किशोरी को मूंगफली का सेवन कराया, उसे ड्राईफ्रूट्स […]

पाकिस्तान के खिलाफ तिहरे शतक के दौरान 21 किलोमीटर भागे वॉर्नर

एडिलेड,ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दिन-रात्रि के टेस्ट में तिहरा शतक लगाने के दौरान एक और खास रिकार्ड अपने नाम किया। वॉर्नर ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान एडिलेड के इस मैदान पर करीब 21 किलोमीटर का फासला तय किया। वार्नर अब मैथ्यू हेडन के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक […]

प्रियम गर्ग आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे

मुंबई, युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग दक्षिण अफ्रीका में अगले माह होने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने यहां बैठक करके 17 जनवरी से नौ फरवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। गर्ग के नाम पर […]

किसान परेशान उसे राहत दो, खाद, बीज और यूरिया तक उसे नहीं मिल रहा

भोपाल, प्रदेश में किसान परेशान है। उसे खेती के लिए खाद, बीज और यूरिया तक नहीं मिल रहा है। मजबूर होकर किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रदेश में अभी तक सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। […]

दसवीं कक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र में गैंबलिंग के स्थान पर छपा गांधीजी, बवाल के बाद जांच के आदेश

भोपाल,प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दसवीं कक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र में गैंबलिंग के स्थान पर गांधी जी छप गया। मामले में बवाल मचने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह मॉडल प्रश्नपत्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए है। यह गलती मध्यमिक शिक्षा […]

मप्र में 10 नए अभयारण्य बनाये जायेंगे, विरोध भी शुरु

भोपाल, स्थानीय आदिवासियों के विरोध के बीच प्रदेश में 10 नए अभयारण्यों के गठन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव प्रशासकीय मंजूरी के लिए वनमंत्री उमंग सिंघार को भेज दिए हैं। वन सचिवालय ने ओंकारेश्वर, माधवराव सिंधिया अभयारण्य श्योपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल अभयारण्य सीहोर और महात्मा गांधी अभयारण्य बुरहानपुर […]

फिर शुरु होगा हल्की बारिश का दौर, 5 दिसंबर तक मौसम साफ होने के आसार नहीं

भोपाल, चालू साल में इंद्रदेव की मेहरबानी से जमकर बारिश हुई। बारिश से नुकसान झेल चुके किसानों को एक बार फिर से इस मुसीबत का सामना करना पड सकता है। मौसम विभाग की माने तो मध्‍यप्रदेश के कई स्थानों पर एक बार फिर हल्की बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। इसी क्रम में […]

शेयर बाजार मिले-जुले कारोबार के साथ हुआ बंद

मुम्बई, मुम्बई शेयर बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.36 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 40,802.17 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 7.85 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के […]

सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम बढे, 13,50 रुपए बढ़ी कीमतें

भोपाल, महंगे प्याज के बाद अब राजधानी वासियों को अब महंगे गैस सिलेंडर भी खरीदना पडेगा। सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अब 13,50 रुपए बढ गए हैं। यह दाम लगातार चौथे महीने भी बढे हैं। अब सब्सिडी वाला घरेलू सिलेंडर 702,50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले सिलेंडर के दाम 689 रुपए थे। 14 […]