श्रीलंका ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बुमराह और धवन की वापसी, रोहित ओर शमी को आराम

मुम्बई, श्रीलंका ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 और एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के लिए सोमवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी गयी है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 श्रृंखला के साथ ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी हुई है। वहीं सीमित ओवरों में उपकप्तान रोहित शर्मा को टी20 श्रृंखला में आराम दिया गया है। रोहित के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से आराम दिया गया है। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने यहां पांच सदस्यीय समिति की बैठक के बाद टीम घोषित की। बुमराह पीठ में खिंचाव के कारण टीम से बाहर थे। वहीं धवन की भी दोनो प्रारुपों के लिए टीम में वापसी हुई है। धवन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के मैच के दौरान घायल हो गए थे जिसके कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम से बाहर थे। भारतीय टीम पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला 14 जनवरी से होगी।
साल 2020 की शुरुआत टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से करेगी। सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 7 जनवरी को इंदौर में होगा। वहीं तीसरे मैच में दोनों टीमें दस जनवरी को पुणे में आमने-सामने होंगी।
श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दौरे पर आएगी। भारत-आस्ट्रेलिया के ​बीच तीन मैचों की एकदिवसय सीरीज होगी। पहला मैच 14 जनवरी को मुंबई, दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को राजकोट व तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *