वॉशिंगटन, आजकल की लाइफस्टाइल के कारण बच्चों में मोटापा होना आम बात है। क्या आप जानते हैं कि बच्चे के मोटापे की एक वजह प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन-डी की कमी भी हो सकता है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान विटामिन-डी की कमी से पीड़ित होती हैं, उनके बच्चों में मोटापा बढ़ने की अधिक संभावना होती है। ऐसी मां की कोख से जन्मे बच्चों में विटामिन-डी का स्तर बहुत कम होता है और उनकी कमर चौड़ी होने या छह वर्ष की आयु में मोटा होने की संभावना अधिक होती है। इन बच्चों में शुरुआती दौर में पर्याप्त विटामिन-डी लेने वाली मां के बच्चों की तुलना में दो प्रतिशत अधिक वसा होती है। अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर वइया लिदा चाटझी ने बताया कि यह बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं दिखती, लेकिन हम वयस्कों के बारे में बात नहीं कर रहे, जिनके शरीर में 30 प्रतिशत वसा होती है। उन्होंने बताया शरीर में उत्पादित विटामिन-डी का लगभग 95 प्रतिशत धूप से आता है। शेष पांच प्रतिशत अंडे, वसा वाली मछली, फिश लिवर ऑयल, दूध, पनीर, दही और अनाज जैसे खाद्य पदार्थों से मिलता है।
गर्भावस्था के दौरान विटामिन डी की कमी होने पर बच्चे के मोटापे से ग्रस्त होने का रहता है खतरा