टिशू पेपर से सेंसर का अविष्कार, इससे इंसान के हर मूवमेंट्स और पल्स रेट का लग सकेगा पता

वाशिंगटन,वैज्ञानिकों ने टिशू पेपर से एक ऐसे सेंसर का अविष्कार किया है जिससे इंसान के हर मूवमेंट्स और पल्स रेट का पता लग सकता है। यह सेंसर आपकी आंखे कितनी बार झपकती है, यह भी जानकारी देता है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में शोधकर्ताओ ने टिशू पेपर को फाड़कर दिखाया कि यह कई नैनोपार्टिकल्स से बना हुआ है। इसमें उपस्थित फाइबर और पेपर सेंसर का काम करते हैं। इसे लेकर शोधकर्ताओ ने बताया कि यह काफी लचीला, हल्का, सस्ता, सेहत पर नजर रखने वाला है। टिशू पेपर से बने इस सेंसर से दिल की धड़कन, उंगलियों के मूवमेंट्स, पुतलियों के मूवमेंट्स और कई चीजों के बारे जानकारी पा सकते हैं। यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि यह थी कि एक छोटे से टिशू पेपर से डिस्पोजेबल पहनने योग्य सेंसर का बनना। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि जब हम इसे ब्रेक करते हैं तब यह एक सेंसर की तरह काम करने लगता है। इन सेंसर से शरीर के कई अंगों के मूवमेंट्स के बारे पता चलता है। सेंसर आंखों के मूवमेंट्स के जरिए ब्रेन मूवमेंट्स के बारे में बताता है। सेंसर की मदद से बच्चों की जरूरत के अनुसार भी कई चीजों को ट्रैक किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *