सपा संरक्षक मुलायम सिंह को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

लखनऊ, सपा संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अचानक के मुलायम सिंह की नाक से खून आने लगा जिसके बाद डॉक्टरों को सूचना दी गई। डॉक्टर्स पहले ही अलर्ट पर थे। इसके पहले भी मुलायम अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आते रहते हैं। बीते कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अपने स्वास्थ्य के कारण वह संसद में भी बहुत कम उपस्थित हो पाते हैं। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार उनके आवास पर पहुंच चुके हैं जबकि राजनाथ सिंह ने भी उनका हालचाल जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *