जान्हवी का होने जा रहा साउथ में डेब्यू ,विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म में आएँगी नजर

मुंबई, जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से डेब्यू किया था और तब से अभी तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि ऐसा नहीं है कि जान्हवी के पास फिल्में नहीं हैं। बल्कि उनके पास करण जौहर की तख्त के अलावा दोस्ताना 2, रूहीअफ्जा और करगिल गर्ल जैसी कई फिल्में हैं जो 2020 में रिलीज होंगी। और अब खबर आ रही है कि जाह्नवी जल्द ही साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। वह साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। करण जौहर पुरी जगन्नाथ की फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज करेंगे और इसके लिए उन्होंने जान्हवी का नाम सुझाया था। इस हिंदी फिल्म का नाम फिलहाल फाइटर रखा गया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *