धनबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्व और और पूर्वी भारत के हर राज्य, हर जनजातीय समाज को आश्वस्त किया है कि असम सहित नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वहां की संस्कृति, उन्हें संरक्षण देना और समृद्ध करना पार्टी की प्राथमिकता है। मोदी गुरुवार को धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते रहे थे।
उन्होंने चुनावी मंच से उत्तर-पूर्व और विशेषकर असम के भाइयों-बहनों और वहां के युवाओं से अपील की कि वे वे उनपर विश्वास रखे। उन्होंने कहा कि वे उत्तरपूर्व के लोगों की किसी परंपरा, भाषा, रहन सहन और संस्कृति नहीं आने देंगे।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी उत्तर-पूर्व में भी आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां भ्रम फैलाया जा रहा है कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे। जबकि ये कानून पहले से ही भारत आ चुके शरणार्थियों की नागरिकता के लिए है।
उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2014 तक जो भारत आए उन शरणार्थियों के लिए ही ये व्यवस्था है। इतना ही नहीं नार्थ-ईस्ट के करीब-करीब सभी राज्य इस कानून के दायरे से बाहर हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने यहां के लोगों को सिर्फ धूल, धुआं और धोखा देने का काम किया है। मोदी ने कहा कि बीते 6 महीने में जितने भी काम हुए हैं, जितने भी फैसले लिए गए हैं, इनमें से अनेक ऐसे थे जो दशकों से लटके हुए थे। इन सारे कार्यों को लटकाने का श्रेय कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जाता है, जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक देश पर शासन किया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कई वर्षो से चल रही थी।कांग्रेस की सरकार आती थी, चुनाव के समय वादे करती थी और चुनाव गया तो उसे भूल जाती थी। लेकिन भाजपा ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, ताकि पिछड़ों को इंसाफ मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीते कुछ हफ्तों से उन्होंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है। उन्होंने कहा कि वे वे राजनीति के अनुभव के आधार पर कहते है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने कहा था कि छोटे किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और छोटे व्यापारियों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की व्यवस्था करेंगे। ये संकल्प भी हमने आते ही पूरा कर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे और कारनामे इसी के साथ ये स्थिति पैदा हुई है। कांग्रेस के साथ झामुमो और राजद और बचे-खुचे वामपंथी जैसे इनके सहयोगी हमेशा यही करते रहे है। उन्होंने कहा कि हम सुख वैभव के पीछे नहीं दौड़ते हैं, न ही हम चैन की नींद सोते हैं। हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम हमेशा अपने आप को मिटाते रहते हैं। हमने आपसे कहा था कि 2024 तक देश के हर घर को जल देने का काम करेंगे। हमने सरकार बनते ही जलशक्ति का अलग मंत्रालय बनाया, इसके लिए अलग बजट जारी किया और जलशक्ति मिशन भी शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपसे ये कहा था कि देश में एक ही संविधान लागू करेंगे, जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय कानून लागू करेंगे।
उत्तर-पूर्व की परंपरा-संस्कृति, रहन-सहन व भाषा पर आंच नहीं आने देंगे-नरेंद्र मोदी