आतंकियों ने पचमढ़ी में 2 इंसास रायफल चोरी की, अलर्ट जारी

पचमढ़ी,होशंगाबाद जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी के सेना शिक्षा कोर में शहीद दीपक स्मारक गेट पर देर रात 2 अज्ञात युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सैनिकों की 2 इंसास रायफल चोरी कर ली हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात को गुरुवार देर रात को अंजाम दिया गया हैं।होशंगाबाद IG आशुतोष राय ने बताया हैं कि अभी शुरुआती सूचना के आधार पर पुलिस ने देश भर में अलर्ट जारी कर दिया हैं। इसके तहत रेल SP भोपाल-जबलपुर सहित सेंट्रल कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया हैं।आसपास के जिले की पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई हैं।
बदमाश इंसास रायफल के साथ कई राउंड गोलियां भी ले गए हैं जो की बहुत खतरनाक साबित हो सकता हैं। दूसरी ओर उस टेक्सी ड्राइवर को भी पकड़ लिया हैं जो इन लोगों को पचमढ़ी ले गया और वापिस पिपरिया ले कर आया।टेक्सी ड्राइवर के अनुसार यह दोनों लोग पंजाबी में बात कर रहे थे।जिनके पास जाते वक्त तो बंदूक जैसा कुछ नहीं था परंतु लौटते समय क्रिकेट बैट रखने वाला बैग जरूर कंधे पर टांगे थे।ड्राइवर ने इन लोगों को शुक्रवार अलसुबह पिपरिया स्टेशन छोड़ा हैं जंहा श्रीधाम ऐक्सप्रेस आने वाली थी।इससे इन बदमाशों के जबलपुर भागने की पूरी संभावना हैं।जबलपुर स्टेशन के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।वही पिपरिया स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस काफी परेशान हो रही हैं। वहीं सूत्रों की माने तो सेना शिक्षा कोर प्रबन्धन अपने आला अधिकारियों से बात कर अंदरूनी जांच कर रहा हैं। आला पुलिस और सेना के अधिकारी पहुंच रहे हैं।जिसके बाद वारदात के कई हिस्सों से पर्दा उठेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *