मुंबई,ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायॉपिक “साइना” की शूटिंग में बिजी चल रही हैं और फिल्म को अपना बेस्ट देने के लिए काफी समय बैडमिंटन कोर्ट में बिता रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ऐक्ट्रेस ने कहा थी कि साइना नेहवाल की जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए बैडमिंटन खेल में सुधार करना उनके लिए महत्वपूर्ण है। बताया जा रहा है कि साइना नेहवाल की बायॉपिक ने जहां सबका ध्यान खींचा, वहीं परिणीति चोपड़ा की अगली फिल्म “द गर्ल ऑन द ट्रेन” की घोषणा कर दी है। हालांकि उनकी यह फिल्म हॉलिवुड फिल्म का हिंदी अडॉप्शन है। बता दें कि यह फिल्म 8 मई, 2020 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा की फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “दिल बेचारा” से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है। हालांकि परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन लिखा, “मेरी लाइफ की सबसे रोमांचक राइड है। “द गर्ल ऑन द ट्रेन” का हिंदी अडॉप्शन 8 मई,2020 को रिलीज होगा।” परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म के डायरेक्टर रिभू दासगुप्ता हैं। वहीं, फिल्म “दिल बेचारा” में सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना सांघी नजर आने वाली हैं। यह जॉश बोनी की फिल्म का हिंदी वर्जन है। इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं।
परिणीति की फिल्म “द गर्ल ऑन द ट्रेन” अगले साल मई में होगी रिलीज