प्रतापगढ़ में सई नदी में तैरते मिले दो सगी बहनों के शव, रेप की आशंका जताई जा रही

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में घुइसरनाथ धाम के पास सई नदी में दो नाबालिग लड़कियों का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है ‎कि ये दोनों लड़कियां सगी बहने हैं। दरअसन नगर कोतवाली के चकवनतोड़ निवासी चिंतामणि ने अपनी दोनों पोतियों के गायब होने की ‎शिकायत दी थी। साथ ही लड़कियों के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के चलते रेप की आशंका भी जताई गई है। बता दें ‎कि ये दोनों बहनें अपने स्कूल एमबी कॉलेज से लंच के दौरान निकलकर चली गई थीं। अंजली ने अपनी बुआ को फोन करके बताया गया दोनों बहनें बेल्हादेवी मंदिर में हैं, आकर हमें ले जाइए। परिजन ने यह सूचना थाना कोतवाली नगर को दी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐंटी रोमियो की टीम बेल्हा देवी मंदिर पहुंची लेकिन लड़कियां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद शाम को 5 बजे के आसपास दोनों लड़कियां थानाक्षेत्र लालगंज के खालसा में एक दुकान पर गईं। लड़कियों ने दुकानदार से अपने पिता से बात करवाने के लिए कहा। ‎जिसके बाद सुरेश नामक व्यक्ति ने इनके पिताजी को फोन करके बताया कि दोनों बहने लालगंज पर हैं। इस पर लड़कियों के पिता ने सुरेश से अनुरोध किया कि लड़कियों को वहीं रोके रहें। हालांकि, दोनों बहनें थोड़ी देर रुकने के बाद वहां से चली गईं। इसकी सूचना सुरेश ने उनके पिता को तत्काल फोन से दी। इस पर लड़कियों के चाचा दोनों को ढूंढते हुए थाना लालगंज पहुंच गए। पुलिस टीम ने परिवार के साथ मिलकर देर रात तक लड़कियों की तलाश की लेकिन लड़किया नहीं मिलीं। दोनों के शव सांगीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले घुइसरनाथ धाम के पास सई नदी में उतराते हुए मिले। प्रथम दृष्टया शवों की जांच से प्रतीत होता है कि मृत्यु डूबने से हुई है। लड़कियों के सारे कपड़े अस्त-व्यस्त हैं और उनमें से एक लड़की ने जूता-मोजा पहन रखा है। एक का दायां हाथ दूसरे के बाएं हाथ से बंधा हुआ था। ‎फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *