भोपाल/जबलपुर, देश भर में किशोरियों, महिलाओं के साथ हैवानियम थमने का नाम नहीं ले रही है। हैदराबाद की घटना के बाद मप्र में हैवानियत की दो वारदाते घटित हुई। एक महू में और दूसरी जबलपुर में। इन बेरहम कातिलों की दरिंदगी से पूरा देश उद्वेलित है। मध्य प्रदेश के महू में पांच साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। माता-पिता के साथ सड़क किनारे सो रही 5 साल की बच्ची को दरिंदा उठा ले गया और दुष्कर्म किया। फिर गला दबाकर मार डाला। सोमवार सुुबह मिले बच्ची के शव पर चोट के कई निशान थे, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले उससे हैवानियत की गई। दूसरी घटना जबलपुर में हुई। यहां 24 साल के सिरफिरे आशिक ने सोमवार दोपहर नाबालिग लड़की को घर में घुसकर चाकू से उस पर करीब 70 वार किए। उसकी आंखें फोड़ दीं और आंतें बिखर गईं। आरोपी 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
बताया जाता है कि आरोपी शिवकुमार चौधरी ने एकतरफा प्यार में तीन माह पहले लड़की से अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसे पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोपहर को लड़की घर में अकेली थी। तभी शिवकुमार ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब लड़की की चीख सुनकर पड़ोसी गेट तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि वह खून से लथपथ बिखरी पड़ी है और शिवकुमार पास खड़ा था। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शिवकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने जेल से छूटते ही हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए ऑनलाइन चाइना चाकू मंगाया था। तीन-चार दिन तक लड़की के घर की रेकी भी की। मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए शिवकुमार से कई बार मन्नतें कीं, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अंदर से चीखने की आवाजें आती रहीं, लेकिन लड़की को कोई बचा नहीं सका। मालूम हो कि इससे पहले हैदराबाद में एक वेटनरी महिला डॉक्टर की चार दरिंदों ने बलात्कार के बाद हत्या कर दी और शव को जला दिया था। इस जघन्य अपराध के आरोपियों को देश भर में फांसी देने की मांग को लेकर आंदोलन छिडा हुआ है। इस वारदात की गूंज अभी शांत नहीं हुई थी कि मप्र में इसी तरह की दो घटनाएं और घटित हो गई।
जबलपुर में किशोरी की बेरहमी से हत्या, 70 बार चाकू से गोदा,आंतें बिखरी,आंखें भी फोडी