जबलपुर में प्लेटफार्म 1 पर रीमॉडलिंग का काम 45 दिन और चलेगा

जबलपुर, मुख्य रेलवे स्टेशन के सबसे व्यस्त रहने वाले प्लेटफार्म नंबर पर एक रिमॉडलिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जहां 190 मीटर तक की पटरिया उखाड़ी गई। वहीं अब क्रांकीट का बेस ओर वॉल बनाई जा रही है। जिसके बाद नये सिरे से पटरियां बिछाने का काम किया जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार काम को पूरा होने में 8 से 9 दिन लग सकते हैं। क्योंकि प्लेटफार्म एक की कुल लंबाई 650 मीटर है। पटरियों को पूरी तरह से उखाड़ कर क्रांकीट का मजबूत बेस बनाया जा रहा है। विशेषज्ञो के अनुसार इसके बाद अगले 20 साल तक इसमें मेंटेनेंस की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं इससे हादसे की संभावनाएं भी न के बराबर हो जायेगी।
रेलवे सीपीआरओ प्रियंका दीक्षित ने बताया प्लेटफार्म नंबर 1 की रिमॉडलिंग का काम जारी है। वहीं यहां से छूटने और आने वाली ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्म स्टेशनों पर शिफ्ट किया गया है। रिमॉडलिंग के दौरान करीब 45 दिन तक प्लेटफार्म नंबर 1 बंद रहने की संभावना रेलवे पहले ही जता चुका है। इस दौरान ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से रिसीव और छोड़ा जाएगा। रेल अधिकारियों की मानें तो समय से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि पूरा स्टॉफ युद्ध स्तर पर इस काम को पूरा करने में जुटा हुआ है।
परेशान हो रहे यात्री
प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर यात्री बड़ी संख्या में परेशान दिखाई दिये। जिन्हें शिकायत थी उन्हें पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे उन्हें यहां से वहां परेशान होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *