रोहित शर्मा ने इस साल लगाए सबसे ज्यादा छक्के

राजकोट, टी20 क्रिकेट के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ नये रिकार्ड अपने नाम किये हैं। रोहित ने इस मैच में 43 गेंद में 85 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और इतने की चौके लगाए। नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित इस साल सभी प्रारुपों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल की। इस साल उनके नाम अब तक 66 छक्के दर्ज हो चुके हैं। रोहित ने इससे पहले साल 2017 65 छक्के लगाये थे। पिछले साल उन्होंने 74 छक्के मारकर नया रेकॉर्ड बनाया था। एक साल में सबसे ज्यादा छक्के किनके नाम रहे।
सभी प्रारुपों में सबसे ज्यादा छक्के (एक कैलेंडर ईयर)।
रोहित शर्मा राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ जब टॉस के लिए उतरे तो एक और रेकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 100वां मुकाबला रहा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए। कुल मिलाकर देखा जाये तो वह दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बने। उनसे ज्यादा इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के शोएब मलिक (111 मैच) ने खेले हैं।
खिलाड़ी छक्के साल
रोहित शर्मा 66 2019**
रोहित शर्मा 74 2018
रोहित शर्मा 65 2017
एबी डि विलियर्स 63 2015
क्रिस गेल 59 2012
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के (ओवरऑल)
छक्के खिलाड़ी देश
115 रोहित शर्मा भारत
105 क्रिस गेल वेस्ट इंडीज
105 मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी छक्के पारियां
क्रिस गेल 534 530
शाहिद अफरीदी 476 508
रोहित शर्मा 398 354
टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स (भारतीयों में)
रोहित शर्मा – 349
सुरेश रैना – 311
एमएस धोनी- 295
टी20 अंतराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के (कप्तान के तौर पर)
37- रोहित शर्मा (17 पारियों में)
34- महेन्द्र सिंह धोनी (62 पारियों में)
26- विराट कोहली (26 पारियों में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *