लखनऊ में तेज रफ्तार बस ने सो रहे लोगों को रौंदा, 1 बच्ची सहित 2 की मौत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां जानकीपुरम के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास एक बेकाबू निजी बस ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को रौंद डाला है। तड़के 5 बजे हुए इस हादसे में एक बच्ची सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य मे जुटे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये परिवार डिवाइडर पर ही पान मसाला बेचता था। वहीं, बस के बारे में पता चला है कि प्राइवेट बस है और नई दिल्ली से फैज़ाबाद जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *