भोपाल, राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में स्थित कलियासोत डेम नाबालिग से गैंग रेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मे भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की पीडि़ता को उसके घर के पड़ोस में रहने वाली एक महिला घुमाने के बहाने ले गई थी। वहां उसने दो परिचितों से किशोरी का रेप कराया। बाद में उसे पैसै देने की लालच देकर चुप रहने को कहा। बाद मे पीडीता ने घर लौटकर सारी घटना परिजनों को बताई। जिसके बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय गेंहूखेड़ा, कोलार में रहती है। पीडीता ने पुलिस को अपनी शिकायत मे बताया की बीती दोपहर वो अपने घर में थी, तभी पड़ोस में रहने वाली मंजू नामक महिला उसे कलियासोत डेम घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर पहुंची। जहां पहले से महिला के साथ दिलीप और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। दोनों आरोपियों ने महिला के सामने ही पीडि़ता से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडीता ने दोनों आरोपियों से बचने के लिए शोर मचाया, लेकिन सुनसान होने के कारण कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया। बाद में महिला और उसके साथी पीडि़ता को पैसै देने का लालच देकर उसे छोड़कर भाग गए। किसी तरह से लड़की पहले घर पहुंची वहां से परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया की आरोपी दिलीप कारपेंटरी का काम करता है। मामला दर्जकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
भोपाल के कलियासोत डेम पर पड़ोसी महिला ने परिचितों से नाबालिग का कराया गैंगरेप