सोनम की पार्टी में एकता कपूर का दिखाई दिया गॉर्जियस लुक

मुंबई, कई बॉलीवुड सेलिब्रेटियों ने अपने घर पर दिवाली का जश्न मनाया और सेलिब्रेटियों को भी इन्वाइट किया। वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी घर दिवाली पार्टी रखी और स्टार्स को बुलाया। सोनम की पार्टी में स्टार्स बेहद गार्जियस लुक में नजर आए। वहीं टेलीविज़न की फेमस और क्यूट डायरेक्टर एकता कपूर का भी बोल्ड लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पार्टी में एकता कपूर न्यूड कलर के लहंगे और क्रॉप चोली में स्पॉट हुईं। इस दौरान एकता ने मिनिमल मैकअप के साथ बाल खुले छोड़े हुए हैं। लुक को कैरी करते हुए हसीना कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दे रही हैं। एकता की क्यूट स्माइल उनकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा रही है। वर्कफ्रंट पर, एकता कपूर इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म पर भी अपनी धाक जमा रही हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी न्यू वेब सीरीज ‘अल्ट बालाजी’ दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *