फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार गए सात्विक और चिराग

पेरिस, भारत के सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टू्र्नामेंट के खिताबी मुकाबले में हार के साथ ही बाहर हो गये है। सात्विकसाईंराज और चिराग को फाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फेरनाल्दी गिडियोन और केविन संजया सुकामुल्जो ने हराया। शीर्ष वरीयता प्राप्त इस पुरुष युगल जोड़ी को 35 मिनट तक चले मुकाबले में मार्कस और संजया ने 21-18, 21-16 से हराया। इंडोनेशियाई जोड़ी और भारतीय जोड़ीदारों के बीच यह अब तक का सातवां मुकाबला था। इसमें हर बार भारतीय जोड़ीदारों को हार झेलनी पड़ी है। गत वर्ष भारतीय जोड़ी को 2018 के फ्रेंच ओपन में भारतीय जोड़ीदार मार्कस और संजया से हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *