मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 नवंबर को दुबई जाएंगे, 2 कंपनियों ने शुरु किया काम

भोपाल,मुख्यमंत्री कमलनाथ, मुख्य सचिव एसआर मोहंती के साथ 5 नवंबर को दुबई जाएंगे। 5 और 6 नवंबर को दुबई जाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ निवेशकों से सीधे चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को, मध्य प्रदेश सरकार ने जो नई नीतियां बनाई हैं। उससे अवगत कराकर दुबई के उद्योगपतियों से बैठक कर चर्चा करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ, मुख्य सचिव एसआर मोहंती, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा 5 और 6 नवंबर को दुबई मैं निवेशकों से मिलेंगे।
मैग्नीफिसेंट समिट इंदौर
मैग्नीफिसेंट एमपी समिट में निवेश का एक दौर पूरा हो चुका है। इसमें 9 प्रस्ताव मंजूर हुए थे। उसके बाद दो कंपनियों ने निवेश भी शुरू कर दिया है। सिमयोटिक फार्मा कंपनी ने मध्य प्रदेश सरकार को निवेश के लिए लगने वाली सिक्योरिटी की राशि जमा कर दी है। यह कंपनी 20 एकड़ जमीन लेकर अपना उद्योग स्थापित करेगी। जूता बनाने वाली कंपनी रिलैक्सो ने भी 40 एकड़ जमीन का प्रस्ताव सौंप दिया है। उन्होंने भी सिक्योरिटी राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंदौर समिट पूरा होने के बाद उद्योगपति बड़ी तेज गति से मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। लगभग आधा दर्जन फार्मा और फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी हुई कंपनियों ने अभी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *