बस अब और इंतजार नहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द शुरू करना चाहती हैं फैमिली लाइफ

मुंबई, बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अब निक जोनस के बच्चे की मां बनने के लिए बेकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक के साथ फैमिली स्टार्ट करने के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह अब इंतजार नहीं कर सकती हैं। वह फैमिली स्टार्ट करने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से सभी के जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं और निक और वह भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं। एक अन्य इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने लेडी बॉन्ड बनने की भी इच्छा जाहिर की। उनसे सवाल किया गया था कि अगर जेम्स बॉन्ड में मेल की जगह फीमेल बॉन्ड को रखा जाए तो कौन इसके लिए सबसे फिट रहेगा। इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए खुद को सिलेक्ट किया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अब समय आ गया है कि वह इस किरदार को भी ट्राई करें। उन्होंने बताया कि वह जेम्स बॉन्ड मूवीज की बड़ी फैन हैं। फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। भारत में प्रमोशनल इवेंट्स ओवर होने के बाद वह फिलहाल यूएस में इसे प्रमोट कर रही हैं। मूवी प्रमोशन के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करती दिखाई दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *