अहमदाबाद, गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ के सिरक्रीक क्षेत्र से पाकिस्तान की दो फिशिंग बोट पकड़ी गई है. लावारीस हालत में मिली बोट से कुछ संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. हांलाकि घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा है. लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते उसकी सभी साजिशें नाकाम हो रही हैं. पाकिस्तान के षडयंत्रों को देखते हुए सीमा से सटे राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है. गुजरात की सीमा पाकिस्तान से जुड़ती है और यहां सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं| आज कच्छ के सिरक्रीक क्षेत्र से पाकिस्तान की दो फिशिंग बोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. बीएसएफ के जवान कच्छ के तटीय क्षेत्र सिरक्रीक में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, उस वक्त लावारीस हालत में पाकिस्तान की दो बोटें मिली. हांलाकि इन बोटों में कोई हानिकारक वस्तु बरामद नहीं हुई| बीएसएफ के जवान क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं| इससे पहले अगस्त महीने में भी कच्छ के हरामी नाला क्षेत्र से दो पाकिस्तानी बोटें लावारीस हालत में मिली थी.
गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ के सिरक्रीक से दो पाकिस्तानी फिशिंग बोट पकड़ी गई