विशाखापत्तनम, टीम इंडिया की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक साथ कई रिकार्ड बना दिये। रोहित और मयंक ने पहले विकेट के लिए 317 रनों की शुरुआती साझेदारी बनायी। रोहत ने 176 रन बनाए। वहीं मयंक ने भी अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। इसी के साथ ही रोहित और मयंक ने भारत की तरफ से सबसे बड़ी शुरुआती साझेदारी का एक नया रेकॉर्ड बनाया। दोनों ने 82 ओवर में 317 रन बनाए। इससे पहले वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर ने कानपुर में इसी टीम के खिलाफ 218 रन की शुरुआती साझेदारी बनाई थी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। मयंक और रोहित से पहले सहवाग और राहुल द्रविड़ ने चेन्नै में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ मार्च 2008 में दूसरे विकेट के लिए 268 रन जोड़े थे। सहवाग ने इसी मैच में 319 रन बनाए थे जिसके बाद वह मैन ऑफ द मैच रहे। फरवरी 2010 में कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण और महेंद्र सिंह धोनी ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 259 रन की साझेदारी की थी। सहवाग ने इसी मैच में दिग्गज सचिन तेंडुलकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी की थी।
रोहित और मयंक की जोड़ी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 300 रन की भागीदारी निभाने वाली तीसरी भारतीय सलामी जोड़ी बन गयी। रोहित और मयंक के अलावा टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिये 300 रन से ज्यादा की भागीदारी निभाने वाली अन्य भारतीय जोड़ियां वीनू मांकड़ और पंकज रॉय (1956 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 413 रन) तथा वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ (2006 में पाकिस्तान के खिलाफ 410 रन) की हैं। दिसंबर 2018 में मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने वाले 28 साल के अग्रवाल को टेस्ट शतक जमाने में आठ पारियां लगी। वह टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले 86वें भारतीय बल्लेबाज बन गये।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी
साझेदारी बल्लेबाज विकेट कहां कब
317 रन रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल पहले विकेट के लिए विशाखापत्तनम अक्टूबर 2019
268 रन वीरेंदर सहवाग-राहुल द्रविड़ दूसरे विकेट के लिए चेन्नै मार्च 2008
259* रन वीवीएस लक्ष्मण-एमएस धोनी 7वें विकेट के लिए कोलकाता फरवरी 2010
249 रन वीरेंदर सहवाग-सचिन तेंडुलकर तीसरे विकेट के लिए कोलकाता फरवरी 2010
भारत की ओर से तीसरी सर्वश्रेष्ठ शुरुआती साझेदारी
दोनों सलामी बल्लेबाजों ने लगाये शतक
यह टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल यह दसवां अवसर मौका है जब भारत के दोनों ओपनरों ने शतक लगाए। इससे पहले पिछले साल बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेली थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाली भारत तीसरी टीम बनी है।
भारत की सर्वश्रेष्ठ शुरुआती साझेदारी
साझेदारी बल्लेबाज किस टीम के खिलाफ कहां कब
413 रन वीनू माकंड-पंकज रॉय न्यूजीलैंड चेन्नै जनवरी 1956
410 रन वीरेंदर सहवाग-राहुल द्रविड़ पाकिस्तान लाहौर जनवरी 2006
317 रन रोहित शर्मा-मयंक अग्रवाल दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम अक्टूबर 2019
289 रन मुरली विजय-शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया मोहाली मार्च 2013
रोहित और मयंक की जोड़ी ने SA के खिलाफ की 317 रन की रिकार्ड साझेदारी