संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिल्म इंडस्ट्री में नहीं करेंगी काम, पिता के साथ हैं अच्छे सम्बन्ध

मुंबई,बीते काफी समय से बॉलीवुड ऐक्टर संजय दत्त और उनकी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त से खराब संबंध की खबरें चर्चा में है। जिस पर अब त्रिशाला ने पहली बार रिस्पॉन्स किया है। त्रिशाला ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक बूमरेंग वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में सफाई दी है। दरअसल त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी सेशन रखा था। इसी दौरान चैट करते हुए एक यूजर ने उनके पिता के साथ कथित खराब संबंधों के बारे में पूछा। यूजर ने पूछा, ‘ऐसी अफवाह है कि आपके अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं हैं? प्लीज कन्फर्म करें।’ इसका जवाब देते हुए त्रिशाला ने कहा, ‘कृपया अखबारों में लिखी जाने वाली हर बात का विश्वास न करें। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आती हैं, लेकिन यह सच नहीं है।’ इसके साथ ही त्रिशाला ने एक बूमरेंग वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें संजय दत्त उनके गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा त्रिशाला ने उन सवालों का भी जवाब दिया जिनमें यह पूछा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आएंगी या नहीं। इसके जवाब में त्रिशाला ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आएंगी और इसमें उनका कोई इंट्रेस्ट भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *