छुट्टियों का लुत्फ़ उठा रही कियारा, उनके ब्रालेट पर आ जाएगा किसी का भी दिल

मुंबई, कियारा आडवाणी बॉलीवुड की ऐसी फैशनिस्ता हैं जिन्हें हम सभी फॉलो करना पसंद करते हैं। चाहें वे उनके स्टायलिश इंस्टाग्राम फोटोज हों या फिर उनके एयरपोर्ट लुक्स वह जब भी ड्रेसअप होती हैं छा जाती हैं, उनकी बढ़ती पॉप्युलैरिटी की यह भी एक वजह है। कियारा इतनी स्टायलिश हैं कि वह हॉलिडे पर होते हुए भी फैशन गोल्स दे रही हैं। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने। वह इस वक्त लेक कोमो रीजन में छुट्टियां मना रही हैं। यह काफी खूबसूरत जगह है और कई बॉलिवुड सिलेब्स का फेवरिट डेस्टिनेशन भी है। कियारा यहां पर छुट्टियों का मजा ले रही हैं। हॉलिडे पर उन्होंने खूबसूरत येलो ब्रालेट पहनी हुई थी जिस पर किसी का भी दिल आ सकता है। वह ब्राइट येलो लेसी ब्रालेट काफी सेक्सी दिखाई दे रही हैं। कियारा ने शायद इसको वाइट पैंट्स के साथ पहन रखा है और इसके साथ उन्होंने क्यूट हैडबैंड लगाया है। बता दें कि यह वही खूबसूरत जगह है जहां ईशा अंबानी की एंगेजमेंट हुई और दीपिका पादुकोण की शादी भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *