कक्षा 9 की पढ़ाई करते हुए कंगना को टीचर से हो गया था प्यार

मुंबई, बेबाक कंगना रनौत ने एक कार्यक्रम में अपनी लव लाइफ के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। कंगना ने बताया कि उनका फर्स्ट क्रश कौन था। कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें पहली बार उनके टीचर से प्यार हुआ था। कंगना ने कहा, मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग रिलेट करेंगे कि पहला प्यार तो शायद टीचर से ही होता है ना। इसके बाद कंगना से पूछा गया कि उस समय आपकी उम्र कितनी थी? क्या आपने टीचर से अपने प्यार का इजहार किया? इस सवाल के जवाब में कंगना ने कहा, मैं उस समय 9वीं क्लास में थी। मुझे मेरे टीचर पर क्रश था। उस टाइम गाना निकला था चांद छुपा बादल में। तो मैंने भी उस समय नेट का दुपट्टा खरीदा और मैं नेट का दुपट्टा लेकर गाना गाकर टीचर को लैक्चर देते हुए इमेजिन करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *