सांप द्वारा डंसे जाने के बाद डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित किया पर श्मशान में लौट आईं युवती की सांसें

भरतपुर,राजथान के भरतपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के रुदावल कस्बे निवासी 21 वर्षीय युवती श्वेता को सर्पदंश के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान श्मशान घाट में उसकी सांसें वापस लौट आईं। इस घटना के बाद जब श्वेता को लेकर उसके परिजन वापस लौटे तो घर पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं इससे जुड़ी एक और अजीबोगरीब घटना घटी, जब श्वेता को मृत घोषित करने के बाद श्मशान घाट ले जाया गया, तो घर पर एक नाग-नागिन का जोड़ा नाचता देखा गया। महिलाओं ने इसकी सूचना श्मशान घाट पहुंचे परिजनों को भी दी, जिसके बाद जब उन्होंने श्वेता की नब्ज टटोली तो उसे जिंदा पाया गया।बताया जा रहा है कि श्मशान घाट से वापस घर लेकर लौटने के बाद यहां देवताओं के गोठियाओं (सर्पदंश का कथित उपचार करने वाले) से उपचार करवाया जा रहा है।फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार श्मशान घाट में जिस समय श्वेता के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी उसी वक्त उसके घर पर एक नाग-नागिन का जोड़ा नजर आया। कथितरूप से घर में नाच रहे इस यह जोड़े की खबर घर की महिलाओं ने श्मशान घाट गए परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद चमत्कारिक रूप से मृत घोषित कर दी गई श्वेता की सांसें लौट आई। सांप काटने की यह घटना गुरुवार सुबह रुदावल कस्बे की शीतला कॉलोनी में हुई। श्वेता को घर पर सांप ने काटा था, जिसके फौरन बाद उसे भरतपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद श्मशान में उसकी सांसें लौट आने की खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *